परिचय

Sujata Devrari

जब  भी कोई मुझसे परिचय पूछता है तो मेरा बस एक ही जवाब होता है कि मैं एक चंचल, ज़िद्दी, दिन के 24 घंटों में से 20 घंटे हँसने वाली, इमोश्नल फिल्मों को देख रोने वाली, थोड़ी सी पागल मगर अपनी ज़िंदगी को बिना रोक-टोक के जीने वाली आम लड़की हूँ।

नादान और अल्हड़ सी ये लड़की, यानी मैं, सुजाता देवराड़ी।  मैं मूलतः चमोली गढ़वाल की रहने वाली हूँ और देहरादून रहती हूँ।  एक रेडियो कंपनी में जाॅब करती थी।  मगर अब फ्रीलांस लेखन का कार्य करती हूँ। गानों के लिरिक्स, जिंगल्स और कहानियाँ लिखती हूँ। मुझे घूमने, लिखने-पढ़ने और गाने का शौक भी है। मुझे इसके सााथ में डांस और खूब बातें करना भी मुझे बहुत पसंद है। गलतियाँ मुझसे भी होती है पर मेरी कोशिश यही रहती है कि, मैं कुछ ना कुछ उस गलती से सीख लूँ  और जीवन में आगें बढ़ने का मार्ग ख़ुद सुनिश्चित करूँ।

मुझे सबके विचारों को जानने में बड़ी दिलचस्पी होती है। इस कारण मैंने सोचा कि इस ब्लाॅग के माध्यम से मुझे आप सभी से जुड़ने का मौका भी मिल जाएगा। और मैं अपने विचारों को आप सभी तक पहुँचा भी सकूँगी।

मैं आप सबके साथ, अपने इस ब्लॉग माध्यम से मेरे कुछ कार्यों को साझा कर रही हूँ। उम्मीद करती हूँ कि, आपको पसंद आएंगे और आप मुझे अपने विचारों  से जरूर अवगत कराएँगे। गीतों के नाम पर क्लिक करके आप इन्हें सुन सकते हैं।

मेरे द्वारा लिखे गये हिन्दी गीत / भजन

  1. तुम बेपनाह | गायन: मोहित चौहान, प्रियंका नेगी | फिल्म: 72 hours | लेबल: टी सीरीज | लिंक: https://youtu.be/iw0ZirAnDH8
  2. ये दिल तुम बिन | गायन: सुजाता देवराड़ी, दीवान | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिंक: https://youtu.be/lSkc6bWHOcE
  3. सुन रे जिंदगी | गायन: ईशान डोभाल | फिल्म: मनोकामना | लेबल: द शोर्टकट्स | लिंक: https://youtu.be/UfuwMmLmMG0
  4. भजूँ मैं राम राम | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/T39LJgUqMAo

मेरे द्वारा लिखे गये गढ़वाली गीत

  1. दमौ हुडुकी | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिंक: https://youtu.be/_Y6ifV19mPg
  2. स्वाणी मुखुड़ी | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिंक: https://youtu.be/1NDxChcBm2Q
  3. चौमासी बरखा| गायन: अर्नव विशाल, सुजाता देवराड़ी | लेबल: देव डिजिटल | लिंक: https://youtu.be/1LtIq38cgxo
  4. कन म्यालु तू | गायन: दिया बिष्ट | लेबल: दिया बिष्ट | लिंक: https://youtu.be/XeQx0s-LRQ4

मेरे द्वारा गाये हिन्दी गीत / भजन

  1. ये दिल तुम बिन | गायन: सुजाता देवराड़ी, दीवान | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/lSkc6bWHOcE
  2. भजूँ मैं राम राम | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/T39LJgUqMAo

मेरे द्वारा गाये गढ़वाली गीत

  1. सजीलो श्रृंगार | गायन: धर्मेन्द्र नेगी,सुजाता देवराड़ी | लेबल: सारंग फिल्मस | लिरिक्स: रतन सत्यार्थी | लिंक: https://youtu.be/E_FAW4Min3o
  2. छणमण छणमण | गायन: पूनम रावत, सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: संजय भण्डारी | लिंक: https://youtu.be/C_I1BQ6gtEg
  3. दमौ हुडुकी | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/_Y6ifV19mPg
  4. स्वाणी मुखुड़ी | गायन: सुजाता देवराड़ी | लेबल: यू एन मी क्रिएशन्स | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/1NDxChcBm2Q
  5. चौमासी बरखा| गायन: अर्नव विशाल, सुजाता देवराड़ी | लेबल: देव डिजिटल | लिरिक्स: सुजाता देवराड़ी | लिंक: https://youtu.be/1LtIq38cgxo
  6. सुन रे सीमा | गायन: शोभन सिंह नेगी, सुजाता देवराड़ी | लेबल: श्री फिल्मस | लिरिक्स: शोभम सिंह नेगी | लिंक: https://youtu.be/SRBiUYq6aE4

मेरे द्वारा गाये जौनसारी गीत

  1. गोरख्या मामा | गायन: विजय नेगी, सुजाता देवराड़ी| लेबल: पहाड़ीवर्ल्ड रिकार्ड्स | लिरिक्स: रमेश कुँवर | लिंक: https://youtu.be/Rw_a4bmk57g
  2. हारुल प्यारी छुमा | गायन: प्रवीन बनाली, सुजाता देवराड़ी| लेबल: यू एन मी क्रीयेशन्स| लिरिक्स: प्रवीन बनाली | लिंक: https://youtu.be/1mHgdR76xOE

गीत संगीत के अलावा मैं लेखन कार्य भी करती हूँ। फिलहाल मैं चलचित्र-सेंट्रल नाम की वेबसाइट के लिए पार्ट टाइम कंटेंट राइटर हूँ।

आप मुझसे निम्न माध्यम से भी जुड़ सकते हैं:
फेसबुक पृष्ठ | इन्स्टाग्राम | लिंक्ड इन | ई मेल: sujatadevrari198@gmail.com / swetadevrai188@gmail.com

© सुजाता देवराड़ी

%d bloggers like this: