करोना वायरस -डरना मना है

डरना मना है। 
मिलके ही लड़ना है।
भीड़ से बचना है।
सफाई से रहना है।
हाथों को धोना है।
हँसके भगाना है।
मौत का सपना,
जो लेकर ये आया।
मुंह के ही बल अब, 
इसको गिराना है।
मौत नहीं ये,
सिर्फ कोरोना है।
घर मे ही रहना है।
सेनेटाइजर लगाना है।
न घबराके जीना है।
न मिलना ना जुलना है।
थोड़ी सी दूरी,
बनाके ही चलना है।
मौत का सपना,
जो लेकर ये आया।
मुंह के ही बल अब, 
इसको गिराना है।
मौत नहीं ये,
      सिर्फ कोरोना है।
समय का ये पहिया,
चलता ही रहता है।
दुःख की घड़ी को,
तो टलना ही होता है।
हिम्मत न हारो,
ख़ुद को संभालो।
धैर्य ही रखना है।
घर में ही खाना है।
बच्चे बुजुर्गों का,
ध्यान भी रखना है।
सबको बताना है।
जीवन बचाना है।

मौत का सपना,
जो लेकर ये आया।
मुंह के ही बल अब, 
इसको गिराना है।
मौत नहीं ये,
सिर्फ कोरोना है।

खुशियों को अपनी,
कुछ पल भुलाना है।
थोड़ा वक्त चुराकर,
हमें कल भी संवरना है।
हाथों को मलना है।
चेहरों को ढकना है।
साहस दिखाना है।
खुद को मनाना है।
सबसे ये कहना है।
भकटने न देना है।
कोरोना भगाना है।

ये तेजी से दौड़ा है।
हमें थोड़ा सा रुकना है।
मक़सद में इसको,
कामयाब न करना है।
क़दमों को इसके,
न बढ़ने ही देना है।

मौत का सपना,
जो लेकर ये आया।
मुंह के ही बल अब,
इसको गिराना है।

अपनी सुरक्षा,

हमें ही तो करना है।।
मौत नहीं ये सिर्फ़ कोरोना है।
और सुनो! 
लड़ेगा,
मरेगा, 
डरेगा
हारेगा, 
फिर भागेगा।
हमसे बचा है क्या,अब तक कोई,
जो 2 दिन का आया, ये वायरस टिकेगा।
तड़पाने हमको,
जो तू आया कोरोना।
ख़ुद ही कहेगा, मुझे माफ़ करोना।
जल्दी निकल ले,
भगले तू भगले।
अकेले पछतायेगा ,
वरना संभल ले।
न तू एक्शन का हीरो,
न बादशाह कहीं का।
तो काहे पगलाया है,
किसने भटकाया है।
क्यों सनकी बौराया है।
गुठली सी अटका है,
सबके गले में।
जल्दी निकल ले,
वरना पिटेगा।
लड़ेगा,
मरेगा, 
डरेगा
हारेगा, 
फिर भागेगा।
हमसे बचा है अब तक कोई,
जो 2 दिन का आया ये वायरस टिकेगा।

डरना मना है। 
मिलके ही लड़ना है।
भीड़ से बचना है।
सफाई से रहना है।
हाथों को धोना है।
हँसके भगाना है।
मौत का सपना,
जो लेकर ये आया।
मुंह के ही बल अब, 
इसको गिराना है।
मौत नहीं ये,
सिर्फ कोरोना है।

आपको ये कविता कैसी लगी मुझे कमेन्ट करके जरूर बताइएगा। अपना और अपने परिवार के सभी लोगों का ध्यान रखें। मुश्किल घड़ी ज्यादा दिन टिकती नहीं है। 
हंसते, मुस्कुराते, स्वस्थ रहिये। ज़िन्दगी यही है। 

आप मुझसे इस आईडी पर संपर्क कर सकते हैं.
sujatadevrari198@gmail.com

© सुजाता देवराड़ी

Leave a Reply

%d bloggers like this: